कच्चा तेल 30 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ


नई दिल्ली)। कच्चा तेल 30 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है, लेकिन आज छठा दिन है तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया है। फिलहाल दाम और घटने की गुंजाइश कम नजर आ रही है। हालांकि कच्चे तेल के सस्ते होने का फायदा एविएशन इंडस्ट्री को 21 मार्च को दिया गया। एटीएफ के दाम घटा दिए गए जिससे आने वाले दिनों में हवाई सफर सस्ता हो सकता है। मार्च में फ्यूल की मांग 11 फीसदी की कमी दर्ज की जा चुकी है। ‎विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल के भाव 20 डॉलर के करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और बढ़ सकती है। एक्साइज की वजह से फ्यूल के दाम में कटौती का जो फायदा ग्राहकों को मिलेगा वह थोड़ा कम हो जाएगा। दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपए, डीजल 62.29 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 75.30 रुपए, डीजल 65.21 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 72.29 रुपए, डीजल, 64.62 रुपए और चेन्नै में पेट्रोल 72.28 रुपए, डीजल 65.71 रुपए प्र‎ति ‎लिटर ‎मिल रहा है।